Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुडुचेरी टीम के मेंटर होंगे कालीचरण

चेन्नई
वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर एल्विन कालीचरण आगामी घरेलू सत्र में पुडुचेरी टीम के मेंटर होंगे जबकि भारत के तेज गेंदबाज रहे आर विनय कुमार अतिथि खिलाड़ी के रूप में टीम में रहेंगे । कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज जे अरूण कुमार मुख्य कोच होंगे जबकि डी रोहित सभी प्रारूपों में टीम की कप्तानी करेंगे । पहला विश्व कप (1975) जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम के सदस्य रहे कालीचरण ने 66 टेस्ट और 31 वनडे खेले हैं । विनय के अलावा तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज केबी अरूण कार्तिक और हिमाचल प्रदेश के पारस डोगरा भी अतिथि क्रिकेटर हैं ।