Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद की श्रेया ने बनायी तीन शॉट की बढ़त

हैदराबाद
हैदराबाद की युवा अमेच्योर खिलाड़ी श्रेया पाल ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 12वें चरण के पहले राउंड में बुधवार को पांच अंडर 67 का शानदार कार्ड खेलकर तीन शॉट की बढ़त बना ली। श्रेया ने आखिरी पांच होल में तीन बर्डी खेली और अपना राउंड शानदार अंदाज में समाप्त किया। श्रेया पिछले सप्ताह 11वें चरण में पांचवें स्थान पर रहीं थीं। उन्होंने इस राउंड में कुल छह बर्डी खेली और एक बोगी मारी। अनन्या दातर ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला और वह दूसरे स्थान पर हैं जबकि गौरी करहाडे 71 का कार्ड खेलकर तीसरे स्थान पर हैं। गौरिका बिश्नोई और स्नेहा सिंह पार 72 के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।