Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैन के बावजूद बंगलादेश करेगा जिम्बाब्वे की मेज़बानी

ढाका
बंगलादेश ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के प्रतिबंध के बावजूद जिम्बाब्वे की सितंबर में त्रिकोणीय ट््वंटी 20 क्रिकेट सीरीज़ के लिये जिम्बाब्वे की मेज़बानी की घोषणा की है। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरूवार को इसकी घोषणा की। आईसीसी ने जुलाई में सरकार के हस्तक्षेप के चलते जिम्बाब्वे क्रिकेट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था जिससे उसका आईसीसी टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना अब मुमकिन नहीं है। बीसीबी के प्रवक्ता जलाल यूनुस ने कहा कि आईसीसी ने जुलाई में जिम्बाब्वे पर बैन लगा दिया था लेकिन हमें संबंधित अधिकारियों ने बताया है कि वह द्विपक्षीय सीरीज़ में हिस्सा ले सकता है। जिम्बाब्वे केवल आईसीसी टूर्नामेंटों से प्रतिबंधित है। इसलिये हमने उन्हें सीरीज़ में शामिल किया है। अफगानिस्तान इस सीरीज़ में हिस्सा लेने वाला तीसरा देश है जो 13 से 24 सितंबर तक सीरीज़ खेलेगा। बंगलादेश को सितंबर में अफगानिस्तान से सीरीज़ खेलनी थी लेकिन जिम्बाब्वे के अधिकारियों के निवेदन पर उसे भी सीरीज़ का हिस्सा बना लिया गया है। त्रिकोणीय सीरीज़ से पूर्व अफगानिस्तान चटगांव में 5 से 9 सितंबर तक बंगलादेश के खिलाफ अपना पहला टेस्ट भी खेलेगा। इइसके अलावा अफगानिस्तान और बीसीबी की एकादश टीमें चटगांव में दो दिन के अभ्यास मैच भी खेलेंगी। 24 सितंबर को त्रिकोणीय ट््वंटी 20 सीरीज़ का फाइनल होगा।