Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया ट्रोल्स की कुछ यूं बंद की बोलती

 एंटीगा 
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन सोशल मीडिया ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है, जो उनकी अंडरवियर को लेकर उनका मजाक उड़ा रहे थे। एंटीगा टेस्ट मैच शुरू होने से एक दिन पहले जसप्रीत बुमराह की कप्तान विराट कोहली के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई। इस तस्वीर में बुमराह और विराट स्विमिंग पूल के अंदर खड़े हैं और उनका सिक्स पैक दिख रहा है। विराट और बुमराह दोनों ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया।
 
इस तस्वीर में जसप्रीत बुमराह ने जो शॉर्ट्स पहन रखी थी वो थोड़ी ट्रांसपेरेंट थी। इसके बाद ट्रोल्स ने बुमराह का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बुमराह ने भी ट्रोल्स की आलोचना करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'फन फैक्ट: इन दिनों लाइट्स और शैडोज की समझ इतनी आसान नहीं रही ऐसा लग रहा। उम्मीद करता हूं कि लोग इससे जल्द उबरेंगे।' गौरतलब है कि बुमराह और विराट की इस फोटो पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी मजेदार कॉमेंट किया।