Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएस धोनी के रेकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं विराट कोहली, सिर्फ एक जीत हैं दूर

नई दिल्ली 
विराट कोहली अगर एक और टेस्ट जीत हासिल कर लेते हैं तो वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के महेंद्र सिंह धोनी के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। कोहली गुरुवार से विंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कोहली के नाम भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर 46 मैचों में 26 जीत दर्ज हैं, जबकि धोनी के नाम 60 मैचों में 27 जीत। कोहली सबसे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बने थे। 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी के संन्यास के बाद कोहली को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। अपनी कप्तानी में कोहली ने भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यू जीलैंड में जीत दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हालांकि उन्हें हार मिली थी। कोहली ने बीते साल ही भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में 3-1 से ऐतिहासिक जीत दिला 71 साल के सूखे को खत्म किया था। 

सबसे अधिक टेस्ट जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान 

कप्तान मैच जीत
एमएस धोनी 60 27
विराट कोहली 46 26
सौरभ गांगुली 49 21
मोहम्मद अजहरुद्दीन 47 14