Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब विराट कोहली ने तोड़ डाले ये वनडे क्रिकेट के कीर्तिमान 

खेल डेस्क। कप्तान विराट कोहली की नाबाद 114 रन की शतकीय पारी की सहायता से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए तीसरे वनडे में छह विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की शृंखला 2-0 से अपने नाम की। इस मैच में एक बार फिर से विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

आईपीएल 2020 में इस टीम की ओर से खेल सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्या रहाणे

इस मैच में विराट कोहली 25वां रन बनाते ही वेस्टइंडीज की जमीन पर भारत-विंडीज मैचों में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रामनरेश सरवन का रिकॉर्ड तोड़ा। रामनरेश सरवन ने दोनों टीमों के बीच खेले गए वनडे मैचों में 700 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली 15 मैचों में 790 रन बना चुके हैं।

लारा के घर में ही गेल ने तोड़ दिए उनके ये दो बड़े रिकॉर्ड

वह वेस्टइंडीज की धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। यहां पर विराट कोहली का ये चौथा शतक था। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हाशिम अमला और इंग्लैंड के जो रूट का रिकॉर्ड तोड़ा। इन तीनों ही बल्लेबाजों के नाम तीन-तीन शतक दर्ज है।