Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई मैराथन में शीर्ष पर रहे रोबिन, वर्षा

मुंबई
मुंबई हाफ मैराथन में रविवार को दिल्ली के रोबिन सिंह ने ज्ञानेश्वर मोरघा को जीत की हैट्रिक को पूरा करने से रोकते हुए खिताब अपने नाम किया। सुबह भारी बारिश के कारण परिस्थितियां काफी मुश्किल थी लेकिन रोबिन ने पिछले दो बार के विजेता को आगे नहीं निकलने दिया और लगभग दो मिनट के अंतर से दौड़ को अपने नाम की। रोबिन ने एक घंटे 11 मिनट और 43 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण हासिल किया जबकि ज्ञानेश्वर ने दौड़ को पूरा करने के लिए एक घंटे 13 मिनट और 44 सेकंड का समय लिया। पिछले बार के उप विजेता परश्रम भोइ तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं दौड़ में वर्षा एक घंटे 33 मिनट और 38 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। पिछले बार की उपविजेता स्यालि कुपते ने उन्हें कड़ी टक्कर दी लेकिन वह 15 किलोमीटर के बाद पिछड़ गयी और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नयन बालासाहेब किर्डाक ने कांस्य पदक हासिल किया।