इंटरनेट डेस्क। आगामी समय में दर्शकों को विश्व बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु की बॉयोपिक भी सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी तक इस बॉयोपिक फिल्म के बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है, लेकिन पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद ने इच्छा व्यक्ति की कि अगर पीवी सिंधु की बॉयोपिक बने तो उनका किरदार बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार निभाए।
भारत में रिलीज होने साथ ही साहो तोड़ देगी फिल्म 2.0 और बाहुबली 2 के ये रिकॉर्ड, पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपए
कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि पीवी सिंधु की बॉयोपिक में अक्षय कुमार मेरा रोल करेंगे तो ये शानदार होगा, क्योंकि वे उन लोगों में से हैं, जिन्हें मैं पसंद करता हूं।
अंबानी के बाद अजय देवगन के पास है देश की सबसे महंगी एसयूवी
बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा ले चुके हैं। गौरतलब है कि पीवी सिंधु ने हाल ही में स्विट्जरलैंड खेली गई विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। यह उनका इस टूर्नामेंट में पहला स्वर्ण पदक है।