Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नागल अमेरिकी ओपन क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट के दूसरे दौर में

न्यू यॉर्क 
भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने अमेरिकी ओपन क्वॉलिफायर में जापान के तत्सुम इतो को सीधे सेटों में हराकर ग्रैंडस्लैम क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट में पहली जीत दर्ज की। नागल ने 133वीं रैंकिंग वाले अपने प्रतिद्वंद्वी को एक घंटे 52 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-2 से हराया। पिछले साल वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बलडन क्वॉलिफाइंग दौर के मुकाबले खेले थे लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं कर सके। उनका सामना अब विश्व रैंकिंग में 192वें स्थान पर काबिज कनाडा के पीटर पोलांस्की से होगा । महिला एकल क्वालीफाइंग वर्ग के दूसरे दौर में अंकिता रैना की टक्कर चेक गणराज्य की डेनिसा एलर्टोवा से होगी ।