Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेल अधिकारी की नियुक्ति के मामले में नोटिस जारी

जबलपुर
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग में पदस्थ एक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर दायर याचिका के सिलसिले में आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के सचिवों के अलावा संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। न्यायाधीश संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने इस मामले में अगली सुनवायी के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। भोपाल निवासी एक व्यक्ति रामगोपाल की ओर से दायर याचिका में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक विनोद प्रधान की नियुक्ति को चुनौती दी गयी है। इसमें कहा गया है कि श्री प्रधान उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक थे, लेकिन उनकी नियुक्ति नियम विरूद्ध तरीके से खेल एवं युवा कल्याण विभाग में की गयी है। श्री प्रधान के मामले में ऐसा उनकी पारिवारिक राजनैतिक पृष्ठभूमि के चलते किया गया है। याचिका में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के सचिवों के अलावा श्री प्रधान को अनावेदक बनाया गया है। प्रारंभिक सुनवाई के बाद न्यायालय ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये हैं।