खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे में सभी की नजरें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पर होंगी जो लगातार चार मैचों में विफल रहे हैं।
आईपीएल 2020 में इस टीम की ओर से खेल सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्या रहाणे
शिखर धवन इस मैच में बड़ी पारी खेल वेस्टइंडीज दौरे से यादगार विदाई लेना चाहेंगे। इस मैच के बाद टीम इंडिया मेजबान टीम से टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए धवन टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। धवन पिछले चार मैचों में 1, 23, तीन और दो रन की पारी ही खेल सके हैं।
वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शतक लगाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला को पीछे छोडऩा चाहेंगे। अभी तक रोहित और अमला के नाम वनडे क्रिकेट में 27-27 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
लारा के घर में ही गेल ने तोड़ दिए उनके ये दो बड़े रिकॉर्ड
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जॉन कैम्पबेल, एविन लुइस, शाई होप, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरण, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस और केमार रोच।