Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करने वाले इन क्रिकेटरों ने अपनी सुरीली आवाज से भी जीता है लोगों का दिल 

खेल डेस्क। क्रिकेट के कई खिलाडिय़ों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने अपने खेल के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। कुछ खिलाडिय़ों ने तो अपनी सुरीली आवाज से भी लोगों का दिल जीता है। उन खिलाडिय़ों में ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन, ब्रेट ली, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और जिम्बाब्वे के हेनरी ओलंगा का नाम शामिल है।

धोनी जल्द ही कर सकते हैं भविष्य के बारे में फैसला, इस क्षेत्र में करेंगे अपनी नई पारी की शुरुआत!

शेन वॉटसन: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और आईपीएल के स्टार खिलाड़ी शेन वॉटसन एक अच्छे सिंगर और गिटारिस्ट भी हैं। इस क्रिकेटर ने इस क्षेत्र में भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल की है।

ब्रेट ली: अपनी तूफानी गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों का दिल दहलाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली कई गाने गा चुके हैं। वह आशा भोंसले के साथ भी हिंदी गाना गा चुके हैं।

एक विकेट लेते ही इशांत तोड़ देंगे कपिल का ये टेस्ट रिकॉर्ड

एबी डिविलियर्स: दक्षिण अफ्रीक के महान खिलाडिय़ों में शूमार एबी डिविलियर्स भी अपने सुरों से भी धूम मचा चुके हैं। उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक गाना गा कर सुर्खियां हासिल की थी।

हेनरी ओलंगा: जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा भी एक अच्छे सिंगर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया गॉट टैलेंट में अपनी आवाज से जजों को अपना दीवाना बना चुके हैं।