Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ आज इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, इस प्रकार हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अन्तिम मुकाबला आज गयाना में खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच को जीतकर मेजबान टीम का टी-20 सीरीज में सफाया करने का होगा।

विराट कोहली ने तोड़ा सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड

तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के बाद अब अन्तिम टी-20 के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इस मैच में उन खिलाडिय़ों को खेलने का मौका मिल सकता है जिन्हें पिछले दो मैचों में टीम में जगह नहीं मिली है। तीसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर, लेग स्पिनर राहुल चाहर और दीपक चाहर के खेलने की उम्मीद जग गई है। लोकेश राहुल को भी अंतिम 11 में जगह मिल जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।

भारत ने जीती टी-20 सीरीज, रोहित ने बना डाले ये दो विश्व रिकॉर्ड

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कु्रणाल पांड्या, राहुल चाहर, खलील, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी और दीपक चाहर।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: एविन लुइस, सुनील नारायण, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, खारे पियरे, शेल्डन कोट्रेल, ओशाने थॉमस।