Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली रोमांचक जीत के साथ फाइनल में

नयी दिल्ली
दबंग दिल्ली टेटे ने शुक्रवार रात को त्यागराज स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में यू-मुम्बा को 8-7 से मात देते हुए अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटेटे) के तीसरे सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में नियम थोड़े अलग हैं। यहां जो टीम पहले आठ अंक लेगी वह मुकाबला अपने नाम करेगी। दिल्ली ने शुरुआत से अपना दबदबा बनाए रखा मगर अंतिम मैच में वह हार के करीब पहुंच ही गई थी लेकिन क्रित्विका सिन्हा रॉय ने महिला एकल वर्ग के आखिरी मैच का आखिरी गेम जीत दिल्ली को फाइनल में पहुंचा दिया।

आखिरी मैच की शुरुआत से पहले दिल्ली 7-5 से आगे थी। दिल्ली को फाइनल में जाने के लिए सिर्फ एक गेम जीतना था लेकिन मुम्बा को फाइनल में जाने के लिए तीनों गेम जीतने थे। मुम्बा की सुतिर्था मुखर्जी ने पहले दो गेम जीत स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया लेकिन रॉय ने आखिरी गेम में जीत हासिल कर दिल्ली को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया। इससे पहले दिन का पहला मैच महिला एकल वर्ग में था जहां दिल्ली की बेर्नाडेटे इस्जोक्स का सामना यू-मुम्बा की डू होई केम से था। इस्जोक्स ने यह मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। रोमानिया की इस्जोक्स 11-5, 11-8 से शुरुआती दो गेम अपने नाम करने में सफल रहीं जबकि तीसरा गेम हांग कांग की केम ने 11-10 से जीता।