Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज कुलदीप यादव बनाएंगे ये भारतीय रिकॉर्ड!

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे में कई खिलाडिय़ों के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। इसमें एक नाम टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का भी है।

आईपीएल 2020 में इस टीम की ओर से खेल सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्या रहाणे

वह पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जाने वाले इस मैच में चार विकेट हासिल करने के साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में अपने सौ विकेट पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वह यह उपलब्धि सबसे तेज हासिल करने वाले भारतीय क्रिकेट बन जाएंगे।

लारा के घर में ही गेल ने तोड़ दिए उनके ये दो बड़े रिकॉर्ड

इस मामले में वह उन्हीं के साथी खिलाड़ी व तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने 56 मैचों में 100 विकेट झटके थे। कुलदीप यादव अब तक 53 मैचों में 96 विकेट हासिल कर चुके हैं। आज अन्तिम वनडे में उनका टीम में चुना जाना लगभग तय है।

इस मैच को जीतकर टीम इंडिया पर भी वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी। भारत ने सीरीज का दूसरा वनडे जीता था, जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।