Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वाणी कपूर ने बनायी बढ़त

हैदराबाद
चोट से उबरने के बाद सत्र में अपना पहला घरेलू टूर्नामेंट खेल रही वाणी कपूर ने गुरूवार को दूसरे राउंड में एक ओवर 72 का कार्ड खेलकर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 11वें चरण में बढ़त बना ली। 25 वर्षीय वाणी ने दूसरे राउंड में तीन बर्डी खेली और दो बोगी तथा एक डबल बोगी मारी। वाणी का दूसरे राउंड के बाद चार ओवर 146 का स्कोर है और वह अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी गौरिका बिश्नोई से तीन शॉट आगे है। गौरिका ने दूसरे राउंड में पार 71 का कार्ड खेला जो दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड रहा। गौरिका ने इस राउंड में चार बर्डी खेली और चार बोगी मारी। गौरिका दूसरे स्थान पर हैं।