Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग

खेल डेस्क।भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 के 96वें इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर सिक्सर किंग बन गए है। रविवार को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई।

रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने जीती टी-20 सीरीज

रोहित ने अर्धशतक लगाने में 3 शानदार छक्के लगाकर गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने के ​मामले में भी नंबर एक पर है और उन्होंने कुल 2400रन बनाए हैं। भारत ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत दूसरा मैच 22 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली है।

भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच के शुरू होने से पहले ही वेस्टइंडीज को लगा ये बड़ा झटका

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

1.रोहित शर्मा: 95 मैच, 107छक्के

2. क्रिस गेल: 58 मैच, 105 छक्के

3. मार्टिन गप्टिल: 76 मैच, 103 छक्के



Herald