Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘कोई फौजी शरीर तिरंगे में लिपटकर न आए, अब ऐसा हिंदुस्तान चाहिए’

 नई दिल्ली 
अनुच्छेद-370 के हटने के बाद से कई राजनेताओं ने जम्मू एवं कश्मीर की महिलाओं पर विवादित बयान दिया। इस बीच पहलवान बजरंग पुनिया ने शांति का संदेश लेकर आए हैं। अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा मिलता था, जिसे केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया।
7,952 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
पुनिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'ना कश्मीर में ससुराल चाहिए, ना ही वहां पर मकान चाहिए, बस कोई फौजी शरीर तिरंगे में लिपटकर न आए, अब ऐसा हिंदुस्तान चाहिए। जय हिंद जय भारत।' गौरतलब है कि पुनिया के इस ट्वीट से एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर बवाल मचा था।