खेल डेस्क। क्रिकेटर की दुनिया में अभी तक ऐसे कई खिलाड़ी आ चुके हैं जिन्होंने शानदार खेल के साथ ही अपनी हेयरस्टाइल के कारण लोकप्रियता हासिल की।
जहां इन खिलाडिय़ों ने अपने खेल के माध्यम से दुनिया में अपनी पहचान बनाई वहीं अपनी विशेष हेयरस्टाइल के कारण भी वह सुर्खियों का कारण बने। उन खिलाडिय़ों में इंग्लैंड के केविन पीटरसन, ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू साइमंड्स और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, सुनील नारायण तथा आंद्रे रसेल है।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन की स्टाइलिश हेयरस्टाइल की चर्चा एक समय पूरे विश्व में होती थी। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से ढेरों रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स भी अपनी हेयरस्टाइल के कारण भी चर्चा में रहते थे। सायमंड्स अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए भी लोकप्रिय थे।
फिर भला वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल, स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण और ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इस मामले में कहा पीछे रहने वाला थे। वेस्टइंडीज के इन तीनों क्रिकेटरों ने भी अपनी हेयरस्टाइल से काफी लोकप्रियता हासिल की।