Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिना ट्रायल मैरी, लवलीना को विश्व चैंपियनशिप का टिकट

नयी दिल्ली
छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम और विश्व चैंपियनशिप की कांस्य विजेता लवलीना बोर्गाेहेन को बिना ट्रायल खेले रूस में अक्टूबर में होनी विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता का टिकट मिल गया है। यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिये तीन दिन के ट्रायल के बाद 10 मुक्केबाजों का चयन किया गया है। ट्रायल में विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता सोनिया चहल और एशियाई चैंपियन पूजा रानी उलटफेर का शिकार हो गयीं। मैरीकॉम को 51 किग्रा वर्ग में और लवलीना को 69 किग्रा वर्ग में पिछले कुछ महीनों के लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण बिना ट्रायल खेले ही विश्व चैंपियनशिप का टिकट मिल गया है। 36 वर्षीय मैरीकॉम ने इस साल इंडिया ओपन में स्वर्ण और इंडोनेशिया में दो स्वर्ण पदक जीते थे। मैरी 2012 के लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं। विश्व चैंपियनशिप के लिये चुनी गयी 10 मुक्केबाज़ों में मंजू रानी(48), मैरीकॉम (51), जमुना बोरो (54), नीरज (57), सरिता देवी (60), मंजू बोम्बोरिया (64), लवलीना (69), स्वीटी बूरा(75), नंदिनी (81) और कविता चहल (81 से अधिक) शामिल हैं।