Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सात महीने बाद रहाणे ने मैदान पर कर दिया कुछ ऐसा 

खेल डेस्क। भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे ने सात महीने बाद गुरुवार को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए एंटीगा में मेजबान वेस्टइंडीज खिलाफ 81 रन की अर्धशकीय पारी खेली।

अब विराट, रोहित और पुजारा को बल्लेबाजी सिखाएगा केवल छह टेस्ट खेलने वाला ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर!

शीर्ष क्रम लडख़ड़ाने के बाद जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए अंजिक्य रहाणे ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 68.5 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बना लिए थे।

रहाणे ने अपनी पारी में 163 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके लगाए। उन्होंने केएल राहुल (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 68 और हनुमा विहारी (32) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की महत्वपूर्ण साझेदारियां की।

केवल दो दिनों में ही टूट गया टी-20 का ये विश्व रिकॉर्ड, इस अनजाने क्रिकेट ने खेली तूफानी पारी

दिन का खेल समाप्त होने तक ऋषभ पंत 20 और रवीन्द्र जडेजा तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले भारत ने मयंक अग्रवाल (पांच),चेतेश्वर पुजारा (दो) और कप्तान विराट कोहली (नौ) के विकेट 25 रन पर ही गंवा दिए। वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच ने 34 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।