Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के कोच रीफर का भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का वादा

फोर्ट लॉडरडेल
वेस्टइंडीज के कोच फ्लायड रीफर को यकीन है कि कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण की वापसी से भारत के खिलाफ टी20 मैचों की श्रृंखला काफी रोमांचक होगी। वेस्टइंडीज की टी20 टीम हालात के अनुकूल ढलने के लिये फ्लोरिडा पहुंच गई है । रीफर ने इसे युवा और अनुभवी टीम का अच्छा मिश्रण बताया है। रीफर ने कहा कि यह टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है । यह काफी रोमांचक स्पताहांत होगा जिसमें दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास पोलार्ड और नारायण जैसे खिलाड़ी फिर टीम में है । उनके साथ कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट भी हैं जिनके पास इस प्रारूप का काफी अनुभव है । उन्होंने कहा कि हमारे पास खारी पियरे के रूप में युवा स्पिनर है जो पिछले साल भारत में खेला था । वह अच्छा फील्डर भी है । एंथोनी ब्रेंबल शानदार प्रथम श्रेणी क्रिकेटर है और गयाना के लिये उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है । वह अब इस स्तर पर अपने फन का लोहा मनवाने को बेताब है ।