Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हिमा दास ने एथलेटिकी मिटिनेक रीटर में जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली
भारत के शीर्ष फरार्टा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में जारी एथलेटिकी मिटिनेक रीटर-2019 स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के 300 मीटर में स्वर्ण पदक जीते. अनस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. इस साल के अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए अनस ने पुरुषों के 300 मीटर रेस को 32.41 सेकेंड के समय के साथ पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

अनस ने पदक जीतने के बाद ट्विटर पर लिखा, 'यह खुशी, चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में पुरुष 300 मीटर का स्वर्ण पदक 32.41 सेकेंड के समय के साथ जीतने की है.'

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी अनस इस साल सितंबर-अक्टूबर में दोहा में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप की 400 मीटर स्पर्धा के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं.

अनस के अलावा निर्मल टॉम ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. टॉम ने 33.03 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया.

वहीं, हिमा ने महिलाओं की 300 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हिमा के स्वर्ण जीतने की जानकारी दी है. हिमा का दो जुलाई के बाद से यूरोप में यह छठा स्वर्ण पदक है.

हिमा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुद ट्वीट करते हुए कहा, 'चेक गणराज्य में आज एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही.'