Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने तारीफ की अनुष्का शर्मा

विराट ने तारीफ की अनुष्का शर्मा
खेल डेस्क।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफों के पुल बांधे। अनुष्का की तारीफ करते हुएं विराट ने कहा कि शादी के बाद आएं बदलाव के बारें में बताया कि अनुष्का उनकी जिदंगी में आना सबसे बड़ा वरदान है।

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स से बात करते हुएं उन्होंने अपनी शादीशुदा जिदंगी और अनुष्का के बाद हुएं बदलाव के बारें में बताया। बीसीसीआई की ओर से जारी वीडिया में रिचर्ड्स ने कोहली से पूछा था कि वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच किस प्रकार संतुलन बैठा पाते है।

इसी के साथ रिचर्ड्स ने पूछा कि पहले से भी बेहतर खेल रहे हो, ऐसा लगता है कि तुम्हारे लिए सिक्के के दोनों पहलू अच्छे साबित हुएं है। विराट ने कहा कि अनुष्का मुझे सही रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो इस खेल के अलावा भी वह मेरे लिए जीवन में सबसे बड़ा वरदान है, एक सही व्यक्ति का मिलना अच्छा होता हैं। क्योंकि वह भी प्रोफेशनल है तो वह मेरे स्पेस को पूरी तरह समझती है। वह मुझे सही रास्ता दिखाती है। हम दोनों के साथ रहने से मैंने सीखा है कि अगर आप जिदंगी में अच्छी चीजें करना चाहते है तो इससे आपकी पर्सनलिटी भी अक्ष्छी हो जाती है।



Herald