Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व जूनियर ट्रैक साइकिलिंग में इसो को दो पदक, भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नयी दिल्ली
एसो एल्बेन ने विश्व जूनियर ट्रैक चैंपियनशिप में दो पदक जीते जिससे भारत ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में छठे स्थान पर रहा। जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनान ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। एसो, रोनाल्डो सिंह और रोजित सिंह की तिकड़ी ने इतिहास रचते हुए पुरुष स्प्रिंट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। एसो ने इसके बाद व्यक्तिगत स्प्रिंट में भी रजत पदक हासिल किया। भारत को पुरुष व्यक्तिगत कीरिन स्पर्धा में भी कांस्य पदक मिला।