Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोटिल डेल पोत्रो अमेरिकी ओपन से बाहर

न्यूयार्क
पूर्व चैंपियन अर्जेन्टीना के युआन मार्टिन डेल पोत्रो दायें घुटने के आपरेशन से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण अमेरिकी ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अमेरिकी टेनिस संघ ने कहा कि 2018 के उप विजेता और 2009 के चैंपियन डेल पोत्रो पूरी तरह से नहीं उबरने के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। डेल पोत्रो का आपरेशन इसी साल जून में हुआ था। इससे पहले डेल पोत्रो ने 31 जुलाई को वीडियो साझा किया था जिसमें वह ट्रेडमिल पर चल रहे थे।