Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शीर्ष वरीय प्रधान और उर्वशी स्क्वाश प्रतियोगिता के चैम्पियन बने

मुंबई
शीर्ष वरीयता प्राप्त अभिषेक प्रधान और उर्वशी जोशी रविवार को यहां ओट्टेर्स कप स्क्वाश ओपन में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग के चैम्पियन बने। महाराष्ट्र के प्रधान ने तीन सेट चले पुरूषों के फाइनल मुकाबले में अपने राज्य के ही राहुल भाटिया को 12-10, 11-5, 11-6 से हराया। महिलाओं का फाइनल भी एकतरफा रहा जहां गत चैम्पियन महाराष्ट्र की उर्वशी ने तमिलनाडु की अपराजिता बालाकुरुकान को 11-1, 11-6, 11-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया।