Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी जल्द ही कर सकते हैं भविष्य के बारे में फैसला, इस क्षेत्र में करेंगे अपनी नई पारी की शुरुआत!

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम नहीं होने के बाद एक बार फिर से उनके अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें लगनी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक खुद धोनी के अलावा ये कोई नहीं बता सकता है कि वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से कब संन्यास लेंगे।

एक विकेट लेते ही इशांत तोड़ देंगे कपिल का ये टेस्ट रिकॉर्ड

इसी बीच मीडिया में खबरें चल खबरों के अनुसार पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भविष्य को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि धोनी क्रिकेट से संन्यास लेकर बॉलीवड में नई पारी शुरू कर सकते हैं।

पीवी सिंधु की बॉयोपिक में उनके कोच का रोल निभाएगा ये बॉलीवुड स्टार!

खबरों की मानें तो धोनी बॉलीवुड में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं और जल्द ही इस बारे में कोई घोषणा भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि एमएसधोनी फिल्म जगत के कॉरपोरेट घरानों के साथ मिलकर बतौर फिल्म प्रोड्यूसर बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। धोनी की हमेशा से ही फिल्मों के प्रति दिलचस्पी रही है।दो बार की विश्व चैम्पियन भारतीय टीम के कप्तान रह चुके धोनी बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ मिलकर अपने पहले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।