Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक विकेट लेते ही इशांत तोड़ देंगे कपिल का ये टेस्ट रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से जमैका में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के पास हमवतन महान ऑलराउंडर कपिल देव का एक रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

पीवी सिंधु की बॉयोपिक में उनके कोच का रोल निभाएगा ये बॉलीवुड स्टार!

अगर इशांत शर्मा इस मैच में एक विकेट और ले लेते है तों वह एशिया के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे। एशिया के बाहर सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में इशांत शर्मा और कपिल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। दोनों खिलाडिय़ों ने एशिया के बाहर अभी तक 45 टेस्ट मैचों में कुल 155-155 विकेट ले चुके हैं।

दूसरे टेस्ट में विराट कोहली बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड

वहीं महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले एशिया के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने 50 मैचों में 200 विकेट लिए हैं।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, साहा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव।

वेस्टइंडीज: जैसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, शमारा ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकहीम कार्नवाल, शेन डोरिच, शेनोन गैब्रियल, शिमरोन हेटमेयर, शाइ होप, कीमो पॉल, केमार रोच।