खेल डेस्क। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ द्वारा दोनों पारियों में लगाए गए शतकों के बाद नाथन लियोन और पैट कमिन्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बर्मिंघम में खेले गए पहले एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 251 रन से करारी शिकस्त दी।
398 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम अन्तिम दिन केवल 146 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाजों ने ही इंग्लैंड की दूसरी पारी सस्ते में समेट दी। ऑफ स्पिनर लियोन ने 49 रन देकर छह और तेज गेंदबाज कमिन्स ने 32 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।
ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के नायक स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने दोनों पारियों में शतक (144 और 142 रन) लगाए। इंग्लैंड की दूसरी पारी में क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक 37 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में रोरी बन्र्स ने 11, जैसन रॉय ने 28, जो डेनली ने 11, जो रूट ने 28, जोस बटलर ने एक, जॉनी बेयरस्टो ने छह, बेन स्टोक्स ने छह और मोईन अली ने चार रन का योगदान दिया।