Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशेज टेस्ट: नाथन लियोन के 'सिक्सर' से जीता ऑस्ट्रेलिया

खेल डेस्क।इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को 251 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। पहली पारी में बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड की बल्लेबाज दूसरी पारी में नाथन लियोन के आगे घूटने टेक दिए।

कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर स्मिथ ने बनाये सबसे तेज टेस्ट शतक

ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों पारियों में शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ को प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुना गया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। नाथन लियोन (49/6) और पैट कमिंस (32/4) की घातक गेंदबाजी के दम पर यह जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 398 रन बनाने का लक्ष्य मिला था और पूरी टीम 52.3 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 284 रन बनाए थे और जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 374 रनों का स्कोर खड़ा किया और इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 487 रन बनाकर अपनी पारी घोषित करी थी।

रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने जीती टी-20 सीरीज



Herald