Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेंगलुरु बुल्स ने तेलुगु टाइटंस का हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की

पटना
बेंगलुरु बुल्स ने गुरुवार को यहां तेलुगु टाइटंस को 47-26 से हराकर पेशेवर कबड्डी लीग (पीकेएल) में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पवन सहरावत के शानदार आलराउंड प्रदर्शन और डिफेंस के दमदार प्रदर्शन से बेंगलुरू बुल्स ने आसान जीत दर्ज की। सहरावत ने 17 अंक जुटाए। इस जीत से बेंगलुरु बुल्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वह लीग के शीर्ष पर चल रह दबंग दिल्ली केसी से सिर्फ एक अंक पीछे है।