Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोमांचक मैच में गोवा को हरा फाइनल में पहुंची चेन्नई

नयी दिल्ली
अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटेटे) के तीसरे सीजन के दूसरे सेमीफाइनल में शनिवार रात को चेन्नई लायंस ने बेहद रोमांचक मुकाबले में गोवा चैलेंजर्स को 8-7 से हरा फाइनल में जगह बना ली। त्यागराज स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला आखिरी मैच से पहले 6-6 से टाई था, लेकिन चेन्नई की मधुरिका पाटकर ने महिला एकल वर्ग के मैच में गोवा की अर्चना कामथ के हाथों पहला गेम गंवाने के बाद आखिरी  दोनों गेम जीत अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। दिन के पहले मैच में महिला एकल वर्ग में चेन्नई की पेट्रीस सोल्जा के सामने गोवा की चेंग आई चिंग थीं।

सोल्जा ने अभी तक इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था, लेकिन चेंग ने इस मैच में उनकी एक न चलने दी और 3-0 (11-7, 11-9, 11-9) से मात दी। गोवा ने दूसरे मैच में भी अपने विजयी क्रम को जारी रखा। गोवा के अल्वारो रोबेल्स ने चेन्नई के टिएगो अपोलोनिया को 2-1 (11-10, 6-11, 11-3) से हरा दिया। सेमीफाइनल मैच के नियमों के मुताबिक, गोवा फाइनल में पहुंचने से तीन अंक से दूर थी। अगर वह मिश्रित युगल के अगले मैच में तीनों गेम जीत लेती तो फाइनल में पहुंच जाती, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और चेन्नई के अंचत शरत कमल तथा सोल्जा की जोड़ी ने गोवा के अमलराज एंथोनी और चेंग की जोड़ी को 3-0 (11-5, 11-4,11-8) से हरा अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया। इस जीत के बाद चेन्नई के चार अंक हो गए थे, जबकि गोवा के पांच अंक थे।