Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के किताब पढ़ने पर मचा बवाल, ट्विटर पर फैंस ने लगाई क्लास

 
नई दिल्ली     

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के बाहर इगो से जुड़ी एक किताब पढ़ते हुए नजर आए. किताब पढ़ते हुए विराट कोहली को कैमरे ने कैद कर लिया और जल्द ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

विराट कोहली Detox Your Ego नाम की किताब पढ़ रहे थे. इस किताब में जीवन में आजादी के साथ रहने और अपनी बात मनवाने के स्टेप दिखाए गए हैं.

सोशल मीडिया पर विराट कोहली की इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने तो उनकी और भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की फोटो एक साथ पोस्ट करते हुए कमेंट लिखा कि भारतीय कप्तानों में किताब पढ़ने का ट्रेंड जारी है.

विराट कोहली को ट्विटर पर आड़े हाथों लिया गया. इसकी एक वजह यह है कि कोहली को मैदान पर अपने आक्रामक स्वभाव के लिए जाना जाता है. एक यूजर ने विराट का फोटो शेयर करते हुए लिखा- मुझे लगता है कि किसी ने विराट को बिल्कुल सही किताब गिफ्ट की है.