Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धनंजय की फिरकी ने न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेला

गॉल
श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय के पांच विकेट झटकने से न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की दो मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के शुरूआती दिन बारिश के कारण खेल रोके जाने तक पांच विकेट गंवाकर 203 रन बना लिये। अनुभवी रास टेलर ने नाबाद 86 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पिछले साल संदिग्ध एक्शन की शिकायत होने के बाद नए एक्शन के साथ गेंदबाजी कर रहे धनंजय ने पिछले छह मैचों में चौथी बार पांच विकेट चटकाए। धनंजय ने 22 ओवर में 57 रन पर पांच विकेट लिये। उनके अलावा टीम के किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली। न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों जीत रावल और टाम लैथम ने 64 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई जिसके बाद धनंजय ने अपनी फिरकी का जादू चलाया। लैथम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जो 30 रन बनाने के बाद धनंजय की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे। 

केन विलियमसम भी तीन गेंद बाद खाता खोले बिना धनंजय की गेंद को शार्ट मिडविकेट पर विरोधी कप्तान दिमुथ करूणारत्ने के हाथों में खेल गए। लंच से पहले के अंतिम ओवर में धनंजय ने बायें हाथ के बल्लेबाज रावल को गुगली पर पहली स्लिप में धनंजय डिसिल्वा के हाथों कैच कराके मेहमान टीम को तीसरा झटका दिया। उन्होंने 33 रन बनाए। लंच के बाद हालांकि टेलर को हेनरी निकोल्स का अच्छा साथ मिला और दोनों ने 100 रन की साझेदारी निभाई। धनंजय ने निकोल्स की 42 रन की पारी को पगबाधा आउट कर तोड़ा। उन्होंने इसके बाद विकेटकीपर बीजे वाटंिलग को भी एक रन के स्कोर पर पगबाधा कर चाय से पहले न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। इस बीच टेलर ने अपना 31वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 131 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके लगाये। दिन का खेल खत्म होते समय टेलर के साथ मिशेल सैंटनरर् नाबाद आठी क्रीज पर मौजूद थे। श्रीलंका और न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपना पहला मैच खेल रहे हैं जिसमें नौ शीर्ष टीम पांच दिनी प्रारूप में खिताब के लिए भिड़ेंगी।