Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते ही स्टीव स्मिथ ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (144) की रिकॉर्ड शतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन कंगारू टीम 284 रन बनाने में सफल रही।

ग्लोबल टी-20 कनाडा में युवराज सिंह ने फिर खेली तूफानी पारी

स्टुअर्ट ब्रॉड (86 रन पर पांच विकेट) और क्रिस वॉक्स (58 रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के सामने एक समय ऑस्ट्रेलिया ने अपने आठ विकेट 122 रन पर ही गंवा दिए थे, इसके बाद बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी ठहराए जाने के 16 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले स्मिथ ने पीटर सिडल (44) और नाथन लियोन (12) के साथ मिलकर टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया।

सिनसिनाटी ओपन में दिखाई देंगी ये रूसी टेनिस सुन्दरी

स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 219 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और दो छक्के लगाए। स्मिथ ने शतक बनाते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वह सबसे कम पारियों में 24 टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

स्मिथ ने 65वें टेस्ट की 118वीं पारी में 24वां टेस्ट शतक लगाया। जबकि कोहली ने ये उपलब्धि 123 पारियों में हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने केवल 66 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।