Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संन्यास तोडक़र एक बार फिर से भारत की ओर से खेलेगा ये क्रिकेटर!

इंटरनेट डेस्क। इस साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप की भारतीय टीम में शामिल न किए जाने के बाद अचानक संन्यास की घोषणा कर सभी को हैरान करने वाले अंबाटी रायुडू एक बार फिर से टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस क्रिकेटर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस लेने का इशारा किया है ताकि वह एक बार फिर से भारतीय टीम की ओर से खेल सके।

इस क्रिकेटर ने किया टी-20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, एक मैच में तूफानी शतक लगाने के बाद विरोधी टीम के झटके आठ विकेट, बने ये बड़े रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाटी रायुडू ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि वे भारत और इंडियन प्रीमियर लीग में फिर से खेलने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि यह बात देखने वाली होगी कि जब वह संन्यास तोडक़र वापसी करते हैं तो उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाता है या नहीं।

अपनी हेयरस्टाइल से इन क्रिकेटरों ने दुनिया में हासिल की लोकप्रियता

रायूडू ने भारतीय टीम की ओर से 55 वनडे में 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 10 अद्र्धशतक लगाए हैं। हालांकि टी-20 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह पांच मैचों में 10.50 की औसत से 42 रन ही बना सके। गौरतलब है कि इसी साल युवराज सिंह ने भी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।