Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूपी और तमिल ने खेला टाई, हरियाणा ने पटना को हराया

पटना
यूपी योद्धा और तमिल तलाईवास ने प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में बुधवार को 28-28 से टाई खेला जबकि हरियाणा स्टीलर्स ने तीन बार के पूर्व चैंपियन पटना पाइरेट््स को 35-26 से हरा दिया। यूपी ने तरह सातवें संस्करण में अपना दूसरा टाई खेला और पांच मैचों के बाद उसके 11 अंक हो गए हैं। यूपी इस टाई के बाद 10वें स्थान पर है। तमिल का पांच मैचों में यह पहला टाई है और वह 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। हरियाणा ने पांच मैचों में दूसरी जीत हासिल की और वह 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है। पटना की छह मैचों में यह चौथी हार है और वह 11 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर है।