Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेमीफाइनल में हारे बोपन्ना-शापोवालोव

मॉन्ट्रियल
भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी को रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में वॉकओवर मिलने से सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हॉलैंड के रॉबिन हास और वेल्ली कूलहॉफ से कड़े संघर्ष में 6-7, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और शापोवालोव ने दोनों सेट के टाई ब्रेक 3-7, 7-9 से गंवाए।