देश के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का निधन हो गया है। उनके इस तरह दुनिया के चले जाने से पूरा देश दुखी हो गया। लेकिन, क्या आपको पता है कि उनका क्रिकेट से पुराना नाता रहा है। अरुण जेटली कई वर्षों तक दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के प्रेसीडेंट रह चुके हैं।
उनका कई क्रिकेट खिलाडिय़ों से आपसी सबंधं बहुत अच्छे थे। उनके निधन के बाद टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सिंह सहवाग कह चुके हैं कि उनका टीम इंडिया में जगह अरुण जेटली की वजह से मिली थी। इसके अलावा वीरेंद्र सिंह सहवाग की शादी के रिसेप्शन के लिए भी अरुण जेटली ने अपना बंग्ला दिया था।
अरुण जेटली के सभी से मधुर संबंध थे। उन्होंने कभी डीडीसीए के अध्यक्ष रहते कभी क्रिकेटर्स के निजी खेल पर टिप्पणी या दखल नहीं दी बल्कि हमेशा क्रिकेटर को प्रोत्साहन दिया।
Herald