Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगले साल क्रिकेट में वापसी करेगा ये भारतीय तेज गेंदबाज, रह चुका है विश्व चैम्पियन टीमों का हिस्सा 

खेल डेस्क। भारत की टी-20 विश्व कप 2008 और वनडे विश्व कप 2011 की विश्व चैम्पियन टीमों का हिस्सा रह चुके तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत के पास अगले साल क्रिकेट में वापसी करने का मौका होगा।

टेस्ट सीरीज में धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस क्रिकेटर पर वर्ष 2013 में आईपीएल के दौरान कथित तौर पर फिक्सिंग में शामिल होने को लेकर लगाया आजीवन प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। हालांकि एस श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध अगस्त 2020 में समाप्त होगा। उन पर लगे प्रतिबंध को साल साल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के इन तीन पूर्व कप्तानों ने कम उम्र में ही कर ली थी शादी, पहले का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने इस संबंध में जानकारी दते हुए बताया कि पिछले छह वर्षों से प्रतिबंध झेल रहे श्रीसंत से अगले साल अगस्त में आजीवन प्रतिबंध खत्म हो जाएगा।

बीसीसीआई के इस निर्णय के बाद एस श्रीसंत ने एक बार फिर से केरल की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलने की इच्छा व्यक्त की। भारतीय तेज गेंदबाज ने उम्मीद जताई कि एक दिन उन्हें फिर से टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका मिलेगा।