Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेरे पास जीत बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं: चिराग

बैंकाक
थाईलैंड ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीतकर इतिहास बनाने वाले सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रविवार को खिताबी जीत के बाद कहा कि उनके पास इस जीत को शब्दों में बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। भारतीय जोड़ी ने रविवार को मौजूदा विश्व चैंपियन और तीसरी सीड चीन के ली जुन हुई तथा लियू यू चेन की जोड़ी को 21-19 18-21 21-18 से हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष युगल खिताब जीता। चिराग शेट्टी ने इस जीत के बाद कहा कि यह हमारे करियर की सबसे बड़ी जीत है। मेरे पास इस जीत को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं कि हमने फाइनल खेला और विश्व चैंपियन को हराकर खिताब जीता। मैं बहुत खुश हूं।

रैंकीरेड्डी ने कहा कि जब हम उनसे आॅस्ट्रेलियन ओपन में खेले थे तो हम नजदीकी मुकाबले में हारे थे। हम यह समझ गए थे कि वे आज दबाव में थे लेकिन हम पर कोई दबाव नहीं था क्योंकि हम अपना पहला फाइनल खेल कर काफी रोमांचित थे। मेरे कंधे में कुछ समस्या थी इसलिए हमने फैसला किया कि मैं कोर्ट में आगे खेलूंगा और चिराग बेसलाइन पर पीछे खेलें। मैं सर्विस और नेट पर ध्यान दे रहा था। उन्होंने कहा कि हमने पूरे मैच के दौरान संयम बनाये रखा। हालांकि हम तीसरे गेम में 1-4 से पिछड़ गए थे लेकिन हमने उम्मीद नहीं छोड़ी और उन्हें बड़ी बढ़त नहीं बनाने दी। हमने मेहनत जारी रखी और 8-6 की बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।