Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आर्मी ट्रेनिंग के बाद लौटे धोनी, जीवा-साक्षी ने ऐसे किया स्वागत

 
नई दिल्ली    

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ समय बिताकर वापस लौट आए हैं. धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा से नई दिल्ली में मिले.

धोनी ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद ब्रेक लेकर दो सप्ताह के लिए जम्मू में 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ समय बिताया.

टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की. धोनी को विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में कश्मीर घाटी में तैनात किया गया था और उन्होने पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाई.

वह बाद में 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लद्दाख में दिखे और वहां के बच्चों के साथ क्रिकेट खेली. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं.

धोनी की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाई. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में धोनी के वापसी की उम्मीद की जा सकती है.