खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अपनी 28 रन की छोटी से पारी के दौरान विराट कोहली ने बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
भारत ने जीती टी-20 सीरीज, रोहित ने बना डाले ये दो विश्व रिकॉर्ड
इस पारी की सहायता से विराट कोहली क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रविवार को जैसे ही विराट कोहली ने पांचवां रन बनाया उन्होंने ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा ली। विराट कोहली ने 268 मैचों की 254 पारियों में 8,416 रन बना लिए हैं।
ग्लोबल टी-20 लीग में फिर आया गेल तूफान, इस पाकिस्तानी गेंदबाज के एक ओवर में बना डाले इतने रन
सुरेश रैना ने 319 टी-20 मैच में 32.65 की औसत और 8392 रन बनाए हैं। विराट के नाम अब 8411 रन हो गए हैं। वहीं इस सूची में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 316 टी-20 मैच में 8291 रन बनाए हैं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 69 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 2,310 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने अपने 96 अन्तरराष्ट्रीय मैच में 2,422 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम ही आईपीएल इतिहास में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।