क्रिकेट के महान खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर क्रिकेट में अपनी एक अलग ही छवि बनाने की और अग्रसर हैं, वह इसके लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन मुंबई की तरफ से खेलते हैं। अब अर्जुन तेंदुलकर को नागपुर में पांच सितंबर से होने वाले आगामी बापुना कप के लिए 15 सदस्यीय मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। विदर्भ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाले इस प्री-सीजन टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी करेंगे।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे।
गौरतब है कि अर्जुन तेंदुलकर लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सचिन के ऊपर पहले भी बेटे अर्जुन को सपोर्ट करने के आरोप लगे थे। लेकिन, इस को बात को लेकर खंडन भी किया जा चुका है। अंडर 19 में उनके शामिल होने पर लोगों ने सवाल उठाए थे। इस पर भी सचिन ने हालांंकि, कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन, लेकिन, अर्जुन ने अपने खेल प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वह अपने खले की बदौलत आगे बढ़ रहे हैं ना कि किसी के प्रभाव और सिफारिश से
यह है मुंबई की टीम
टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे, जय बिस्ता, सरफराज खान, शुभम रंजन, रौनक शर्मा, एकनाथ केरकर, सूफियान शेख, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, आदित्य धूमल, शशांक अर्टडे, आकिब कुरैशी, क्रुतिक हनगावदी, अर्जुन तेंदुलकर।
Herald