Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एआईटीए और आईटीएफ के बीच बातचीत अब मंगलवार को होगी

नयी दिल्ली
अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) और अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के सुरक्षा सलाहकारों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप मुकाबले को लेकर होने वाली टेलीकांफें्रस अब सोमवार की जगह 20 अगस्त को होगी। भारत के गैर खिलाड़ी डेविस कप कप्तान महेश भूपति ने बताया कि चर्चा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। भूपति को भी इस टेलीकांफे्रंस में हिस्सा लेना था। भूपति ने अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि उन्होंने इसे कल के लिए स्थगित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष दर्जा रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक रिश्तों को कम किया है जिसके बाद दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप मुकाबले को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। भारत की सुरक्षा चिंताओं को दो बार खारिज करने के बाद अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ इस मुद्दे पर एआईटीए के प्रतिनिधियों के साथ टेलीकांफें्रस के लिए राजी हो गया था।