खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब मैदान के बाहर भी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। अभी तक मैदान के अंदर सचिन के कई कीर्तिमान ध्वस्त कर चुके विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया है। वह सोशल मीडिया पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस भारतीय क्रिकेटर ने पेश की मजबूत दावेदारी
इस समय दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली के ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तीन-तीन करोड़ से अधिक फॉलोवर हो गए हैं और इसी के साथ वह सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।जबकि महान क्रिकेटर सचिन के ट्विटर र पर करीब तीन करोड़ एक लाख, फेसबुक पर दो करोड़ 80 लाख और इंस्टाग्राम पर उनके एक करोड़ 65 लाख फॉलोवर हैं।
भारतीय टीम में मौका नहीं मिलने के बाद अब इसमें डेब्यू करेंगे अंबाटी रायुडू
इसम मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी तीसरे, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चौथे और बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना पांचवें स्थान पर है। पूर्व भारतीय कप्तान महेनद्र सिंह के इंस्टाग्राम में एक करोड़ 54 लाख,ट्विटर पर 77 लाख है और फेसबुक पर दो करोड़ पांच लाख फॉलोवर हैं।