Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरा टेस्ट: लोकेश राहुल और कार्नवाल ने बनाए रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। किंगस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कार्नवाल ने उपलब्धिां अपने नाम दर्ज करवाई।

क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करने वाले इन क्रिकेटरों ने अपनी सुरीली आवाज से भी जीता है लोगों का दिल

जहां लोकेश राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने दो हजार रन पूरे किए वहीं 140 किलोग्राम के कार्नवाल ने दुनिया के सबसे भारीक्रिकेटर के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान वॉरविक आर्मस्ट्रांग का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

लोकेश राहुल टेस्ट क्रिकेट में दो हजार रन पूरे करने वाले भारत के 39वें खिलाड़ी बने। इस मैच में हालांकि वह केवल 13 रन ही बना सके, लेकिन उन्होंने 36वें टेस्ट मेच में ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।

धोनी जल्द ही कर सकते हैं भविष्य के बारे में फैसला, इस क्षेत्र में करेंगे अपनी नई पारी की शुरुआत!

कप्तान विराट कोहली (76) और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (55) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 90 ओवर में पांच विकेट पर 264 रन बनाए। हनुमा विहारी 42 और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने उनकी टीम की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट लिए।