Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानते हैं कब खेला गया था दुनिया का पहला टेस्ट‍ मैच?

क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल में शुमार किया जाता है और भारत में इसको लेकर अलग ही दीवानगी है। आज भले ही क्रिकेट अपने कायदों के लिए मशहूर है, लेकिन पहली बार जो मैच खेला गया था, उसमें नियमों की बौछार नहीं थी। अब तो तकनीक भी खेल को डेवलप करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। लेकिन मेलबर्न में हुए पहले टेस्ट मैच में केवल और केवल खेल की ही मौजूदगी रही।

142 साल पहले टेस्ट क्रिकेट का आगाज हुआ था, जिसमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थे। क्रिकेट रोमांच के इस पहले अनुभव को आज भी याद किया जाता है।

कब खेला गया था पहला टेस्ट मैच

पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 15-19 मार्च 1877 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 45 रनों से हराया था। इंग्लैंड के अल्फ़्रेड शॉ को टेस्ट मैच के इतिहास में पहली गेंद डालने के लिए जाना जाता है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स बैनरमेन ने पहली सेंचुरी लगाते हुए 165 रन बनाकर वाहवाही लूटी थी। दिलचस्प बात है बैनरमेन मैच में आउट नहीं हुए थे, बल्कि रिटायर्ड हर्ट (घायल) होकर पवेलियन लौटे थे।

जानिए कब खेला गया था पहला टेस्ट मैच
बता दें ऑस्ट्रेलिया के ही बिली मिडविंटर ने एक पारी में पांच विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया। पहले टेस्ट में ही मज़बूत टीम इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने धराशाई कर दिया था। पहला टेस्ट 15 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चला। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतने के बाद से ही इंग्लैंड पर हावी रहा था।

अब तो स्पीड क्रिकेट का ज़माना आ गया है। एकदिवसीय के बाद अब 20-20 ने क्रिकेट के रोमांच को और बढ़ा दिया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को आज भी क्रिकेट का आरंभिक और मौलिक रूप माना जाता है। आज भी क्रिकेटर की असली परीक्षा टेस्ट मैच में ही होती है।

क्रिकेट टेस्ट मैच का रोचक इतहास
ये महज संयोग है भारत ने भी अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ़ ही खेला था। हालांकि, इसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। भारत के इस पहले मैच में सीके नायुडू कप्तान थे, तो वहीं इंग्लैंड के कैप्टन डग्लस जार्डाइन रहे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया क्रिकेट को लोगों ने भरपूर प्यार दिया।

किनके बीच खेला गया था पहला टेस्ट मैच

आज भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ़्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, जिम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज़, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश टीमें बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। फ़िलहाल आज के समय में टेस्ट मैच कम खेला जा रहा है, लेकिन ये ही क्रिकेट का असली टेस्ट है इसमें कोई दोराय नहीं है। इस पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

source : https://hindi.topyaps.com/world-first-cricket-test-match/



Herald