Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत के करियर के बारे में बोल दी ये बड़ी बात

खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा आज से फ्लोरिडा में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच के साथ शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास इस दौरे पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपनी क्षमता दिखाने का मौका है।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले ही वेस्टइंडीज को लगा ये करारा झटका, ये दिग्गज ऑलराउंडर हुआ बाहर

ऋषभ पंत अब क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के लिए पसंदीदा विकल्प बन गए हैं। इस बारे में मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी इशारा कर चुके हैं।विराट कोहली ने कहा कि वेस्टइंडीज दौरा ऋषभ पंत जैसे किसी खिलाड़ी के लिए बहुत अच्छा मौका है। अगर वह अपनी क्षमताओं के मुताबिक खेलता है तो वह वास्तव में बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकता है, उसे इस स्तर पर अपनी क्षमता दिखानी होगी।

पहले टी-20 में इस प्रकार हो सकती है भारतीय टीम, गेंदबाजी की जिम्मेदारी निभाएंगे ये तीन राजस्थानी क्रिकेटर!

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मैच की पूर्व संख्या पर विराट ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करे। वेस्टइंडीज के इस दौरे पर श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे जैसे खिलाडिय़ों को भी अपनी प्रतिभा दिखानी होगी। यहां पर अच्छा प्रदर्शन कर वह वनडे में भारत के मध्यक्रम में जगह बना सकते हैं।